GOVERNMENT COLLEGE, BUNDI

logo Other

Finishing School Program

Finishing School Program



Rajasthan Finishing School Program (RFS)

राजकीय महाविद्यालय,  बूंदी (राज.) 



उच्च शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा युवाओं के कौशल विकास और रोजगार क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से हमारे महाविद्यालय में "राजस्थान फिनिशिंग स्कूल प्रोग्राम" का संचालन किया जा रहा है।  इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को उद्योग-अनुरूप कॉर्पोरेट सर्टिफिकेशन पाठ्यक्रम प्रदान किए जाते हैं। 


उपलब्ध सर्टिफिकेट कोर्स (Available Courses)

महाविद्यालय में वर्तमान में निम्नलिखित दो रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम संचालित हैं: 

1.     Yoga Wellness Trainer: (कुल सीटें: 90) | अवधि: 450 घंटे 

2.     Guest Service Associate (Food and Beverage): (कुल सीटें: 60) | अवधि: 510घंटे 


प्रशिक्षण की मुख्य विशेषताएँ

·         प्रशिक्षक: दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट, उत्तराखंड (Course: Yoga Wellness Trainer) और सेवक एसोसिएशन खिलचीपुर (Course: Guest Service Associate) के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा संचालन। 

·         प्लेसमेंट सहायता: सफलतापूर्वक कोर्स पूर्ण करने वाले कम से कम 70% विद्यार्थियों को सरकार द्वारा प्लेसमेंट प्रदान किया जाएगा। 

·         व्यावहारिक ज्ञान: विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों और आवश्यक कौशलों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। 


पात्रता और शुल्क विवरण (Eligibility & Fee Structure)

पात्रता: बूंदी जिले में अवस्थित किसी भी राजकीय या निजी महाविद्यालय में अध्ययनरत स्नातक (UG) (सेमेस्टर IV, V, VI) और स्नातकोत्तर (PG) (सेमेस्टर III, IV)कक्षा के नियमित विद्यार्थी, या पिछले वर्षों में UG/PG उत्तीर्ण छात्र ।

छात्र की श्रेणी

Yoga Wellness Trainer (Fee)

Guest Service Associate (Food and Beverage)(Fee)

राजकीय महाविद्यालय/विश्वविद्यालय के छात्र (सामान्य वर्ग - पुरुष)

3,780/-

4284/-

सभी आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS) एवं सभी महिलाएँ

1,890/-

2142/-

निजी महाविद्यालयों के छात्र (सामान्य वर्ग - पुरुष)

9,450/-

10710/-

निजी महाविद्यालयों के छात्र (आरक्षित/महिला)

4,725/-

5355/-


Detailed Guideline Click Here

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय से निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त कर या वेबसाइट से डाउनलोड कर, उसे भरकर निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय में जमा करवा सकते हैं: 

आवश्यक दस्तावेज:

·         10वीं,12वीं की अंकतालिका एवं अंतिम उत्तीर्ण कक्षा की अंकतालिका

·         आरक्षित वर्ग का जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) 

·         मूल निवास प्रमाण पत्र 

·         कॉलेज आईडी कार्ड (पासआउट छात्रों के लिए अंतिम वर्ष की अंकतालिका) 

·         आधार कार्ड की फोटोकॉपी 

·         एक पासपोर्ट साइज़ फोटो


संपर्क सूत्र (Contact for Queries)

किसी भी जानकारी या नामांकन के लिए आप महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं:

·         डॉ विकास राठौर (प्रभारी अधिकारी/सहायक आचार्य): +91-9783548087 

·         श्री नरेश कुमावत (सदस्य/सहायक आचार्य): +91-9982999932 


प्राचार्य: प्रो. अनीता यादव 

Copyright © 2023-24 | All Rights Resereved. Department of college Education dce[dot]oap[at]gmail[dot]com 0141-2706106