ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना 2023 के दिशा-निर्देश
पात्रता :
महाविद्यालय में नियमित रूप से अध्ययनरत छात्राओं हेतु –
• छात्रा ने किसी भी वर्ग में किसी भी स्कूटी योजना का लाभार्थी न लिया हो।
•छात्रा की महाविद्यालय में मासिक न्यूनतम उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम न हो।
•छात्रा ने किसी भी नि:शुल्क छात्रावास / आवास योजना से वित्तीय सहायता प्राप्त न की हो।
•छात्रा ने किसी भी योजनान्तर्गत ट्रांसपोर्ट का लाभ न लिया हो।
लाभ :
• 10 किलोमीटर से अधिक दूरी से महाविद्यालय आने वाली छात्रा को 20 रुपये प्रतिदिनका लाभ अधिकतम 180 शिक्षण दिवस / छः माह के लिए देय होगा।
अन्य महत्वपूर्ण बिंदु :
• दूरी की गणना छात्रा के आवास से महाविद्यालय तक सबसे कम दूरी वाले सड़क मार्ग से की जायेगी।
• प्रवेश के समय प्रस्तुत आवेदन पत्र में भरे गये पते को सत्र के अन्त तक बदला नहीं जा सकेगा।
• मासिक उपस्थिति साधारण बायोमेट्रिक मशीन द्वारा दर्ज की जायेगी।
भुगतान :
• भुगतान आवेदन में भरे गये बैंक खाते में किया जायेगा।
• नकद भुगतान किसी भी स्थिति में नहीं किया जायेगा।
आवेदन प्रक्रिया :
• महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राएँ ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना का लाभ लेने के लिए संलग्न लिंक से प्रार्थना-पत्र को भरें और महाविद्यालय में जमा करवाएं ।
Copyright © 2023-24 | All Rights Resereved. Department of college Education dce[dot]oap[at]gmail[dot]com 0141-2706106