राजकीय महाविद्यालय, रेवतड़ा शैक्षणिक सत्र 2022-23 से नियमित रूप से संचालित एक उच्च शिक्षण संस्थान है। महाविद्यालय में वर्तमान में कला संकाय (B.A.) का संचालन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।
महाविद्यालय में रेवतड़ा एवं इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें छात्राओं की संख्या विशेष रूप से उल्लेखनीय है। संस्थान ग्रामीण परिवेश की छात्राओं को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान कर उनके शैक्षणिक, सामाजिक एवं व्यक्तिगत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञान, अनुशासन, नैतिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना है। इसके लिए नियमित शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
योग्य एवं समर्पित संकाय सदस्यों के मार्गदर्शन में महाविद्यालय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ जीवनोपयोगी कौशल प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। संस्थान का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर छात्राओं, को सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं राष्ट्र निर्माण में सहभागी नागरिक के रूप में विकसित करना है।
Vision (दृष्टि)
ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं, को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान कर उन्हें सशक्त, जागरूक एवं उत्तरदायी नागरिक बनाना।
Mission (मिशन)
ग्रामीण एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना।
छात्राओं की शिक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।
नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास हेतु अनुकूल शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना।