
देश के युवाओं में चरित्र, साहचर्य, अनुशासन, नेतृत्व, धर्म निरपेक्षता, रोमांच, सपोर्ट मैनशिप तथा निःस्वार्थ सेवा-भाव का संचार करना।
संगठित, प्रशिक्षित एवं प्रेरित युवकों का एक मानव संसाधन तैयार करना। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व प्रदान करना एवं देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना।
सशस्त्र सेना में जीविका (कैरियर) बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित करने हेतु उचित वातावरण प्रदान करना।
राष्ट्रीय कैडिट कोर का ध्येय सूत्र (Motto Of N.C.C.)
एन० सी० सी० का ध्येय सूत्र है– एकता और अनुशासन (Unity and Discipline)
एन० सी० सी० एक अन्तर्सेवा संगठन है। इसलिए इसका झण्डा तीन रंग की, तीन समान खड़ी पट्टियों में बँटा हुआ है। इसमें सबसे पहले दाहिने लाल रंग की पट्टी, बीच में गहरी नीले रंग की पट्टी तथा बायें-आसमानी रंग की पट्टी है जो कि क्रमशः थल सेना, नौ सेना और वायु सेना का प्रतीक है। झण्डे के बीच में 16 पंखुड़ियों का बना एक चक्र है इसी चक्र के बीच में “N.C.C.” शब्द लिखा है।
हम सब भारतीय हैं, हम सब भारतीय हैं।
अपनी मंजिल एक है, हा हा हा एक है, हो हो हो एक है,
हम सब भारतीय हैं ........................
कश्मीर की धरती रानी है, सरताज हिमालय है,
सदियों से हमने इसको, अपने खून से पाला है।
देश की रक्षा की खातिर, हम शमशीर उठा लेंगे,
हाँ हम शमशीर उठा लेंगे ........................
बिखरे-बिखरे तारे हैं हम, लेकिन झिलमिल एक हैं
हा हा हा एक हैं, हम सब भारतीय हैं।
मंदिर, गुरुद्वारे भी हैं यहाँ, और मस्जिद भी है यहाँ,
गिरिजा का घड़ियाल कहीं, मुल्ला की है कहीं अजाँ।
एक ही अपना राम है, एक ही अल्ला ताला है,
एक ही अल्ला ताला है ........................
रंग-बिरंगे दीपक हैं हम, लेकिन महफिल एक है,
हम सब हिन्दी हैं, हम सब हिन्दी हैं।
हा हा हा एक हैं, हो हो हो एक हैं।
हम सब भारतीय हैं।
Name of NCC Officer : Dr. Khem Raj Choudhary

Copyright © 2023-24 | All Rights Resereved. Department of college Education dce[dot]oap[at]gmail[dot]com 0141-2706106