Seth RL Saharia Government PG College, Kaladera, Jaipur

logo Other

Press Note Description

Press Note Description

Title : कालाडेरा काॅलेज में रिक्त सीटों पर ऑफलाइन प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

Description :

कालाडेरा, स्थानीय सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा के प्राचार्य प्रोफेसर जय भारत सिंह ने जानकारी दी है कि राज्य स्तरीय एकीकृत प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के बाद अब महाविद्यालय में स्नातक स्तर के बी.ए., बी.कॉम., बी.एससी. एवं बी.कॉम.-एचआर पाठ्यक्रमों में रिक्त रह गए स्थानों पर प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रवेशार्थी महाविद्यालय में निर्धारित कॉमन एडमिशन फॉर्म (CAF) के माध्यम से 17 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक कार्यालय समय में ऑफलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त होने के उपरांत राज्य सरकार एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित प्रवेश नियमों के अनुसार रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया संपादित की जाएगी।

स्नातक नोडल प्रभारी प्रोफ़ेसर आशा सक्सेना ने पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित अवधि में आवश्यक दस्तावेजों सहित महाविद्यालय में उपस्थित होकर आवेदन करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश महाविद्यालय कार्यालय से कार्यालय समय में प्राप्त किए जा सकते हैं।

Copyright © 2023-24 | All Rights Resereved. Department of college Education dce[dot]oap[at]gmail[dot]com 0141-2706106