Shri Dwarkadhish Government Girls College,Rajsamand

logo Other

The website is in under migration to new environment. Some data may vary from the previous version.

Welcome To Shri Dwarkadhish Government Girls College,Rajsamand

राजकीय कन्या महाविद्यालय राजसमंद जिला मुख्यालय पर स्थित है। कन्या महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 2017 में महिला शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए की गई । राजसमंद जिला राष्ट्रीय राजमार्ग स.08 पर अरावली की पहाडियों के मध्य स्थित है। महाराणा राजसिंह द्वारा निर्मित राजसमंद झील का सौन्दर्य देशी व विदेशी सैलानियों को बर्बस आकृष्ट करता है। नौचौकी पाल पर उत्कीर्ण शिलालेख यहाँ के एतिहासिक महत्व को प्रमाणित करते है। झील के दक्षिण तट पर स्थित द्वारकाधीश का मंदिर यहाँ की प्राकृतिक छटा�"ं में आध्यात्म का रस घोलता है।राजसमंद से दक्षिण दिशा में 16 k.m की दूरी पर नाथद्वारा कस्बा है,जो वल्लभ सम्प्रदाय का प्रमुख केन्द्र है। यहाँ नंदनंदन श्री नाथ जी का भव्य मंदिर है जो करोड़ों वैष्णवों की आस्था का प्रमुख केंद्र है| पश्चिम में 50 k.m की दूरी पर कुंभलगढ दुर्ग है,जो अपनी स्थापत्य कला �"र वैभवशाली इतिहास के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है |दक्षिण में 40 km की दूरी पर हल्दीघाटी मैदान है | जो महाराणा प्रताप के पराक्रम का प्रतीक है | वर्तमान मे महाविद्यालय में कला संकाय का संचालन किया जा रहा है जिसमें राजनीति विज्ञान, पुस्तकालय विज्ञान, अंग्रेजी साहित्य, भूगोल, इतिहास, हिंदी साहित्य �"र संस्कृत विषयों मे शिक्षण कार्य संचालित है । प्रतियोगिता परीक्षा�"ं के लिए प्रतियोगिता दक्षता कक्षा�"ं का संचालन भी किया जा रहा है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के साथ साथ विद्यार्थियों के सामाजिक विकास �"र राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित करने के लिए शैक्षणेत्तर गतिविधियां जैसे राष्ट्रीय सेवा योजना तथा नेशनल कैडेट कोर �"र स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने हेतु युवा कौशल विकास केंद्र तथा मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है |

Read More
Our Course

Education Programs

Latest Notification

Admission Open Details

When we announce new admission, all details will be shown here. Stay in touch with us.

Our Managements

Copyright © 2023-24 | All Rights Resereved. Department of college Education dce[dot]oap[at]gmail[dot]com 0141-2706106